अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मतलौडा स्थित भालसी क्षेत्र में शनिवार रात को पुलिस ने रेड मारकर अवैध व नकली शराब बनाने वाले दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के केमिकल, खाली व भरी हुई बोतलें, शराब केे लेबल व अन्य कई तरह की चीजें बरामद की है। पुलिस ने सामान को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। मतलौडा पुलिस निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि क्षेत्र भालसी के आगे खेतों में बने मकान में अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों सहित नकली शराब बरामद की। पुलिस ने बताया कि जगविंद्र उर्फ धर्मेंद्र पुत्र बहादुर निवासी पहलवान चौक पानीपत व अंकित उर्फ मोटा पुत्र जनेश्वर निवासी छाजपुर कला अपने तीन साथियों के साथ नकली शराब बनाने का कारोबार कर रहे थे। जहां पुलिस की रेड के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए व दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से आरोपियों से 354 और 360 बोतलें शराब की बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी है।
फोटो संख्या - 58
नकली शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार