फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ छेड़छाड़ कर बेटे का अपहरण करने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़छाड़ कर बेटे के अपहरण की दी धमकी
विज्ञापन

पानीपत (ब्यूरो)। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने और उसके बेटे के अपहरण की धमकी देने के मामले में पुलिस ने डेढ़ माह बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस अब महिला के शिकायत पर नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वह 19 जनवरी को बेटे के साथ रेलवे रोड पर काम से गई थी। इसी वक्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लड़के आए। दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों ने उसको उसके बेटे के अपहरण की भी धमकी दी। उसने आरोपियों में से एक युवक को पहचान लिया। उसका नाम सुनील निवासी गोपाल कॉलोनी है। वह आपराधिक प्रवृति का लड़का है। वह ऐसी हरकतें करता आया है। पुलिस ने मामले की डेढ़ माह तक जांच की। जांच के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें