फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर रहने वाले वैडरों ने युवक को बताया पागल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएचई तार की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

पानीपत। रेलवे स्टेशन पानीपत पर ओएचई तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह मानसिक रूप से परेशान था और पिछले कई दिनों से रेलवे स्टेशन व उसके आसपास घूमता रहता था। बताया जा रहा है कि वह खंभे पर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रही ओएचई तार के संपर्क में आ गया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है। जीआरपी के जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर खड़े एक खंभे पर एक युवक चढ़ गया और अधिक ऊपर जाने के बाद वह ओएचई तार की चपेट में आ गया। जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक की उम्र करीब 22 से 24 के बीच लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें