फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर आने के बाद बना रहा समझौते का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले की छेड़छाड़, फिर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

पानीपत। आरकेपुरम निवासी एक महिला ने कॉलोनी के ही एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने, समझौते का दबाव बनाने व विरोध करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरकेपुरम निवासी एक महिला ने आठ मरला चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी निवासी राजेश उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी अब उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रहा है। ऐसा ना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने मना करने पर उसके पति के साथ मारपीट की और बाइक भी तोड़ दी। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें