फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पांच साल के बेटे समेत नहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने पांच साल के बच्चे समेत दिल्ली पैरलल नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/थर्मल। तहसील कैंप निवासी एक महिला ने अपने पांच साल के बच्चे समेत दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने महिला को बच्चे समेत नहर में छलांग लगाते देखा और तुरंत असंध नहर नाका चौकी पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों ने नहर में डूब रही मां-बेटे को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने महिला के मायके व ससुराल पक्ष को चौकी बुलाया और बातचीत की।
सोमवार दोपहर को दिल्ली पैरलल नहर पर तहसील कैंप निवासी नीरू ने अपने पांच साल के बेटे अंकित के साथ नहर मेें छलांग लगा दी। गोताखोर सुशील ने बताया कि वह नहर किनारे खड़ा था। उसने देखा कि एक महिला बच्चे के साथ नहर में छलांग लगा रही है। उसने अपने गोताखोर साथियों को बुलाया और डूब रही मां-बेटे को नहर से बाहर निकाला। नीरू ने बताया कि उसने घरेलू कलह से तंग आकर आत्महत्या का कदम उठाया है। पुलिस ने नीरू के मायके व ससुराल पक्ष के लोगों को मौके पर बुलाया और दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस का कहना है कि घरेलू कलह के चलते ही महिला ने इस प्रकार का कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला द्वारा अपने बेटे सहित नहर में छलांग लगाने का पता लगते ही गोताखोरों की सहायता से मां-बेटे को नहर से बाहर निकाला गया। महिला के मायके व ससुराल पक्ष दोनों को चौकी बुलाकर बातचीत की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें