खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों पर हाथ साफ कर ले गए
इसराना। ब्राह्मण माजरा व जौंधन कलां के खेतों में चोर बिजली ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर हाथ साफ कर दिया। इसराना सब डिविजन एसडीओ सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह जून की रात को अज्ञात चोरों ने ब्राह्मण माजरा व जौंधन कलां के खेतों से तीन बिजली ट्रांसफार्मरों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ 136 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।