थर्मल। तत्कालीन डीसी समीरपाल सरो के फर्जी साइन करके पंचायत फंड की दो करोड़ रुपये की बैंक से एफडी तुड़वाकर 92.32 लाख रुपये गबन की आरोपी सुताना गांव की पूर्व सरपंच बाला देवी को सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी बाला देवी से गहनता से पूछताछ करने के लिए उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। शिकायतकर्ता सुताना गांव के कर्मबीर सिंह ने बताया कि बाला देवी 2010 से 2015 तक के कार्यकाल में गांव की सरपंच रही थी। तब बाला देवी ने तत्कालीन डीसी समीर पाल सरो के फर्जी साइन करके थाना शहर क्षेत्र के बैंक से पंचायत की दो करोड़ रुपये की एफडी तुड़वा ली थी। इसमें से 92.32 लाख रुपये का गबन कर लिया गया। उसने आरटीआई से रिकॉर्ड की सूचना मांगी तो आरोपी बाला देवी ने घर में आग लगने के कारण पंचायती रिकॉर्ड जलने का दावा किया था। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के दोषी ठहराने पर वीरवार को पुलिस ने आरोपी पूर्व महिला सरपंच बाला देवी को गिरफ्तार किया था।