खेत में शराब पीने से मना किया तो किसान की झोपड़ी जलाई
थर्मल। गांव छिछराना निवासी कृष्ण पुत्र चेतराम ने उरलाना चौंकी में शिकायत दी कि उसने अपने खेत में करीब दो एकड़ जमीन में टमाटर की फसल उगा रखी है। गांव के ही दो युवक कई दिनों से उसके खेत मेें बैठकर शराब पीते है। जिसके कारण उसकी फसल खराब हो रही है। दो दिन पहले भी उसने उन युवकों को मना किया तो देर रात वो खेत में बनी झोपडी़ में आग लगा गए। कृष्ण ने बताया कि वह झोपड़ी में ही सो रहा था। जैसे ही उसे आग की आंच लगी वह तुरंत बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। आग के कारण उसकी चादर जल गई और वह बाल-बाल बच गया। उरलाना चौकी प्रभारी ने बताया कि लिखित शिकायत आ गई है दोनों पक्ष दो दिन का समय लेकर गए है।