फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी को दूध में जहर मिला कर पिलाया, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने पत्नी को दूध में जहर मिला कर पिलाया, केस
विज्ञापन

पानीपत। गांव कुटानी निवासी विवाहिता रितु उर्फ पिंकी पत्नी प्रवीण कुमार, पुत्री आजाद निवासी गांव नारा को बुधवार की देर रात पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में पता चला कि रितु के शरीर पर जहर का दुष्प्रभाव है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर रितु के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। रितु ने आरोप लगाया कि पति प्रवीण ने अपने अज्ञात साथी के साथ मिल कर उसे दूध में जहर मिला कर पिलाया है। रितु की शिकायत पर थाना किला पुलिस ने उसके पति प्रवीण व उसके अज्ञात साथी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, केस दर्ज होने के साथ ही आरोपी प्रवीण व उसके परिजन अस्पताल से फरार हो गये। रितु के पिता आजाद ने बताया कि रितु की हालत चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि रितु का करीब सात साल पहले प्रवीण के साथ विवाह हुआ था और दोनों के एक पुत्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवीण ने रितु को उसकी हत्या के इरादे से जहर पिलाया है। इस केस की जांच कर रहे एएसआई जयराम ने बताया कि रितु के शरीर पर जहर का असर है और उसकी हालत चिंताजनक है। पुलिस इस केस की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें