रिश्वत लेने का आरोपी भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। विजिलेंस ने पानीपत मत्स्य विभाग के फील्ड ऑफिसर सुशील दत्त पुत्र कृष्ण दत्त निवासी खरखोदा जिला सोनीपत को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने विजिलेंस का पक्ष सुनने के बाद आरोपी सुशील दत्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दूसरी ओर मत्स्य विभाग मुख्यालय ने इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट जिला मत्स्य अधिकारी से मांगी है। गौरतलब है कि गांव मछरौली निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर विजिलेंस ने फील्ड ऑफिसर सुशील दत्त को सब्सिडी देने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। करनाल स्थित विजिलेंस थाने में सुशील दत्त के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।