तीन भाइयों ने एक युवक पर चाकुओं व लाठियों से हमला कर घायल करने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
सनौली। पशु बाड़े में पशुओं को देखने पहुंचे युवक पर तीन भाईयों ने हमला कर चाकुओं व लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। सनौली थाना के अंतर्गत आने वाले गांव जलालपुर प्रथम में सुशील पुत्र जयसिंह घेर के पास दुकान से साथ लगते पशुबाड़े में पशुओं को देखने पहुंचा तो पड़ोसी से तीन लड़के विकास, अमित, मुकेश पुत्र ईश्वर तीनों लड़कों ने सुशील को घेर कर हमला कर दिया ।
जिसमें सुशील को चाकू मारा और लाठियों से मारपीट कर घायल कर दिया तभी सुशील की माता किताबों भी मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि उसे लड़के को तीन लड़के मारपीट कर रहे हें तभी उसने शोर मचाया तो तीनों भाई सुशील की माता किताबों को आते देख भाग निकले । इस पर घायल सुशील को उपचार के लिए पानीपत निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे गंभीर हालत होने पर उसे पीजीआई खानपुर में उपचार कराया । सनौली थाना पुलिस ने घायल सुशील के ब्यान पर तीन भाईयों विकास, अमित, मुकेश के खिलाफ मारपीट व जान से मारने कर धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया हैं ।