हत्या कर शव दफनाने के आरोपी से मृतक की टी शर्ट व कैपरी बरामद
पानीपत। काबड़ी के खेतों में अपने ममेरे भाई की हत्या कर शव को दफनाने वाले आरोपी सतीश से दो दिन के रिमांड के दौरान मॉडल टाउन पुलिस ने उससे मृतक जसबीर की टी शर्ट व कैपरी बरामद कर ली है। आरोपी सतीश ने उसके कपड़े अपने कमरे पर छुपा रखे थे। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। विदित है कि सतीश ने 16 मार्च को एक साल पुरानी रंजिश में अपने ममेरे भाई जसबीर की ईंटों से पीटकर हत्या कर दी थी और उसे शव को काबड़ी गांव के खेतों में दफना दिया था। 24 मार्च को कुत्ते शव को खेत से निकाल लाए थे। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ था।