फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस ने तीसरे आरोपी की भी धरपकड़ तेज की

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक और नकदी लूट का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए-3 की टीम ने सनौली के नजदीक 23 जून को लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के आरोपियों को शनिवार देर शाम गांव रामड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आसिफ उर्फ आलू निवासी तीतरवाडा कैराना यूपी के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त .315 बोर का देसी कट्टा भी बरामद किया है। सीआईए-3 टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया की आरोपी ने 23 जून को अपने दो अन्य साथियों के साथ हथियार के बल पर गांव सनौली के पास सनौली खुर्द निवासी संदीप की बाइक, एक मोबाइल और 1500 रुपये लूट लिए थे। संदीप की शिकायत पर थाना सनौली पुलिस ने लूटपाट और आर्म्स एक्ट एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। टीम इस मामले में एक अन्य आरोपी आसिफ निवासी तीतरवाडा यूपी को लूटी गई बाइक सहित गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। इनका तीसरा साथी अभी पकड़ से बाहर है। आरोपी आलू को कोर्ट में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें