फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने दिया धरना,सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने 15 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान बलवान सिंह ने की जबकि संचालन जिला सचिव भलेराम ने किया। प्रधान बलवान सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 29 मार्च 2017 को रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगे मानी थी पर उनको अभी तक लागू नहीं किया गया। इसके अलावा पैंशन संशोधित पत्र 10 जनवरी 2018 को जारी किया था वो भी अभी तक विभागों द्वारा लागू नहीं किया है। सचिव भलेराम ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी करीब चार वर्षों से संघर्ष पर है पर हरियाणा सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। जिसका खामियाजा भाजपा को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान कश्मीर सिंह, पब्लिक हेल्थ के रामफल कुंडू, बिजली विभाग से तेजपाल, नगर निगम से सुभाष, मा.शिवचंद, डॉ.ओम प्रकाश, रामभज व सतबीर चालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें