फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों की दूसरे दिन भी हडताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत के वकीलों ने मांगों के समर्थन में हड़ताल की। वहीं जिला बार एसोसिएशन के प्रधान शेर सिंह खर्ब एडवोकेट ने बताया कि देश के सभी वकीलों ने हड़ताल का फैसला लेते हुए सरकार से मांग की कि बार कौंसिल में आने वाले नये वकीलों को पांच साल तक दस हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाए। सरकार अपने खर्चे पर सभी वकीलों का जीवन बीमा उपलब्ध करवाये। कार्यालय, लाइब्रेरी व आवास के लिए सरकार बैंक से न्यूनतम ब्याज दरों पर कर्ज उपलब्ध करवाए। यदि किसी वकील की मृत्यु 65 वर्ष से पहले हो जाती है तो सरकार उसके परिजनों को 50 लाख की सहायता दे, सरकार निगम व अन्य संस्थानों के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायधीश के स्थान पर वरिष्ठ वकील को बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें