फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेडछाड करने वाले तीनों आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले तीनों आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कोचिंग सेंटर के लिए जा रही छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। तीनों आरोपी ऑटो चालक हैं। आरोपी विद्यानंद कॉलोनी निवासी मिनाज, बबैल रोड स्थित हाली कॉलोनीवासी आदिल व मतलौडा निवास अमित है। शनिवार को चांदनी बाग थाना पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया। वीरवार को सनौली रोड पर ऑटो में सवार 4 युवकों ने कोचिंग के लिए जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अपहरण करने का प्रयास किया था। जिस पर छात्रा ने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपियों ने ऑटो में लगे साउंड की आवाज तेज कर दी। रास्ते में ट्रक यूनियन के पास गड्ढे में ऑटो का पहिया फंसने पर छात्रा ऑटो से उतर कर भाग गई। छात्रा के भाई ने सनौली रोड स्थित सभी दुकानों की सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की फोटो निकाल ली। जिसकी सहायता से पुलिस ने शुक्रवार को अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें