फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में महिला समेत तीन को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सहित तीन हत्यारों को मिली उम्रकैद
विज्ञापन

- महिला ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या, जंगल में फेंका शव
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीन कुमार लाल की अदालत ने युवक की हत्या के मामले में दोषी एक महिला समेत तीन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीनों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना अदा ना करने पर दोषियों को दस-दस साल अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अदालत ने जुर्माने की डेढ़ लाख रुपये की राशि में से एक लाख रुपये पीड़ित परिवार को देने के निर्देश दिए हैं। महिला ने अपने प्रेमी व उसके साथी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को दो साल पहले अंजाम दिया गया था।
एडवोकेट दीपक मुदगिल ने बताया कि संजय कॉलोनी निवासी बीस वर्षीय निर्मल थापा गोहाना रोड स्थित एक टैक्सटाइल फैक्ट्री में काम करता था। इसी कंपनी में काबड़ी रोड निवासी तलाकशुदा महिला पूनम भी काम करती थी। 11 जून 2015 को निर्मल दोपहर का खाना करने के लिए निकला, लेकिन वह उसक बाद कंपनी में पहुंचा और न ही अपने घर।
विज्ञापन

निर्मल थापा के पिता ओम बहादुर ने आठ मरला चौकी में बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। कुछ दिन बाद गोहाना पुलिस को नजदीक के जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में एक शव मिला। शिनाख्त ना होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। करीब एक माह बाद ओमदत्त को पता लगा कि उसके पुत्र की हत्या कर दी गई है। पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और पूनम पर शक जताया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर पूनम को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मोबाइल कॉल डिटेल से मामले का खुलासा होता चला गया। हत्या के इस मामले में पुलिस ने पूनम व उसके दो साथी जींद के गांव बरौदा निवासी विजय व गांव धिमाना निवासी कप्तान को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि तलाक के बाद पूनम काबड़ी रोड पर आकर रहने लगी और गोहाना रोड स्थित एक टैक्सटाइल फैक्ट्री में काम करने लगी। तलाक से पूर्व के प्रेमी विजय के साथ उसकी मुलाकात होती रही। फैक्ट्री में काम करने वाला निर्मल थापा भी पूनम की तरफ आकर्षित था। इसका फायदा उठाते हुए महिला ने 11 जून 2015 को निर्मल थापा को लंच के समय फोन कर गोहाना बुलाया। पूनम निर्मल को दिनभर यहां-वहां घुमाती रही और रात को अपने प्रेमी विजय व उसके साथी कप्तान के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव गोहाना के जंगल में फेंक दिया। आरोपियों का प्लान था कि सभी सोचेंगे कि निर्मल थापा पूनम को लेकर भाग गया है। ऐसे में विजय पर किसी को शक नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें