ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत
पानीपत। घरौंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। घरौंडा, करनाल निवासी अंजू (18) शनिवार दोपहर को घरौंडा रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। जीआरपी के जांच अधिकारी एसआई आनंद सिंह ने बताया कि घरौंडा रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार कर रही एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।