फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारपुर गांव में बिजली विजिलेंस ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव ताहरपुर में बिजली विभाग की विजिलैंस टीम ने भारी पुलिस बल के साथ घरों में लगे बिजली के मीटरों में डिवाईस लगाकर स्लो करने की शिकायत पर करीब 49 मीटरों को उखाड़ लिया और अपने साथ जांच के लिए ले गई। जिनकी लैब में जांच कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वहीं गांव में हडकंप मच गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले बिजली विजिलेंस टीम ने बिजली के मीटरों में डिवाई लगाकर स्लो करने वाले सोनीपत के गन्नोर के बजाना कलां गांव निवासी गुलाबदीन नामक वैल्डर को पकड़ा था,जो कि बिजली का काम भी जानता था और पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। इस दौरान आरोपी ने कई मामलों का खुलासा कर किया था। उसने बताया था कि उसने पहले ताहरपुर गांव में बिजली के मीटर में डिवाइस लगाया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए करनाल बिजली विजिलैंस ने भारी पुलिस बल व बिहौली सब डिविजन के एसडीओ सहित पुरी टीम के साथ ताहरपुर गांव में छापेमारी करते हुए 49 बिजली के मीटरों को उखाडकर कब्जे में लिया और जांच के लिए साथ ले गई ताकि आगामी कार्यवाही की जा सकें। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो । बिजली के मीटरों में डिवाइस लगाकर स्लो करने वाले मास्टरमाईड मीटर में तार के नीचे एक डिवाइस लगाता था जिससे बिजली का मीटर स्लो चलता था और उपभोक्ता का बिजली का बिल कम आता था। इसके लिए वह एक आदमी से हजारों रूपए वसूल करता था। वहीं इस विषय में बिजली वितरण निगम बिहौली सबडिविजन के एसडीओ दलजीत वर्मा का कहना है कि मीटरों में डिवाईस लगी होने की शिकायत पर करनाल विजिलैंस टीम ने छापेमारी कर 49 मीटरों को कब्जे में लिया है। जिनकी लैब में जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें