फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर कई लोगों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने खेत में जुताई करते किसान पर कई लोगों ने हमला कर घायल कर दिया है। सनौली थाना पुलिस ने मारपीट में घायल किसान के ब्यान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव धनसौली निवासी भूपेन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने खेत में ट्रेक्टर से भूमि की जुताई कर रहा था कि तभी उसके पास गांव कुराड़ के तीन-चार लोग पहुंचे और उसे ट्रैक्टर से नीचे उतार कर चाकू व लाठी, डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के किसानों ने शोर सुन कर बीच बचाव कराया। इसके बाद घायल किसान भूपेन्द्र को उपचार के लिए जिले के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल किसान भूपेन्द्र की शिकायत पर सनौली पुलिस मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें