फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कोविन पोर्टल बंद, अब नहीं लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने कोविन पोर्टल बंद कर दिया है। इसके बंद होने के बाद अब कोविड टीकाकरण नहीं किया जा सकेगा। इसे कुछ लोग सही तो कुछ गलत बता रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास जनवरी से ही कोरोना का टीका नहीं है। सिविल सर्जन टीके के लिए लगातार मांग भेज रहे थे, लेकिन उपलब्ध नहीं कराई गई। अब विभाग ने कोविन पोर्टल बंद कर दिया है। हर रोज 15-20 लोग बिना टीका लगवाए लौट जाते हैं। जिले में 3.02 लाख लोगों ने टीके दूसरी डोज नहीं लगवाई।
विज्ञापन


1167308 लोगों ने कोरोना के टीके की पहली डोज नहीं लगवाई है। 864498 लोगों ने दोनों डोज लगवाई है। मात्र 69937 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। 8609 स्वास्थ्य कर्मचारियों में से महज 2991 कर्मचारियों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। 55-70 प्रतिशत किशोरों व बच्चों का ही टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में पानीपत काफी फिसड्डी साबित हुआ है। प्रदेश में टीकाकरण में पानीपत 10वें स्थान पर है।

विदेश जाने के लिए टीकाकरण जरूरी

विदेश जाने के लिए कोविड टीकाकरण जरूरी है। अब भी सिविल अस्पताल में हर रोज लोग टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। अब कोविन पोर्टल बंद होने पर फर्जी सर्टिफिकेशन के मामले बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
कोविन पोर्टल बंद कर दिया गया है। काफी समय से टीका नहीं था। इसलिए पोर्टल बंद किया गया है। टीका उपलब्ध होने पर पोर्टल को दोबारा चालू किया जाएगा।
डॉ. शशि गर्ग, डिप्टी सिविल सर्जन पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें