फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छह साल की बच्ची के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सनौली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में चचेरे भाई ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को कोल्ड ड्रिंक दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और पानी की टंकी के नीचे बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने अपनी बड़ी बहन को इस बारे में बताया। इसके बाद पिता बच्ची को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए। बच्ची को आंतरिक इंजरी है। उसको डॉक्टर ने जांच के लिए जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल किया गया है। इस घटना की सूचना सनौली थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसकी बड़ी बेटी साढ़े सात साल व छोटी बेटी छह साल की है। उसके पड़ोस में ही उसके चचेरे भाई का लड़का प्रिंस रहता है। उसकी छह साल की लड़की ने वीरवार शाम को खेलते समय अपनी बड़ी बहन को बताया कि लगभग 20 दिन पहले वह घर के बाहर खेल रही थी। उसे रोहित कोल्ड ड्रिंक दिलाने का झांसा देकर अपने साथ मोटरसाइकिल पर ले गया था। उसने उसे एक छोटी कोल्ड ड्रिंक की बोतल दिलाई और उसे पानी की टंकी के नीचे ले गया। वहां पर उसके साथ उसने गलत काम किया। अब उसके पेट में दर्द रहता है। उसकी लड़की रात को भी दर्द के कारण रोती रही। वह बच्ची को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आया।

वर्जन-

इस बारे में इमरजेंसी वार्ड की प्रभारी डॉ. सुखदीप कौन ने बताया कि जांच के बाद बच्ची को भर्ती किया गया है। बच्ची का मेडिकल भी हुआ है। बच्ची के कुछ टेस्ट भी किए जाएंगे। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन



वर्जन-
सनौली पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल करवा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। बच्ची की काउंसलिंग भी कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें