फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रक की टक्कर से कूरियर ब्वॉय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बबैल गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कूरियर ब्वॉय की मौत हो गई। सनौली थाना पुलिस केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
बबैल गांव निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुनील कुमार (33) कूरियर डिलीवरी का काम करता था। सुनील तीन बच्चों का पिता था। सबसे बड़ा बेटा व दो बेटियां है। बड़ा बेटा 11 साल का है। सोमवार रात करीब नौ बजे सुनील बाइक घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के नजदीक उसे एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। स्थानीय निवासी ने सुनील को घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा। इसके बाद उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में सुनील को लेकर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें