पानीपत। मॉडल टाउन में एक दंपती ने मकान बेचने के नाम पर पड़ोसी व्यक्ति के साथ 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने 1.31 करोड़ में सौदा किया और 20 लाख रुपये बयाना लेकर रजिस्ट्री की तारीख पर नहीं पहुंचे। वकील ने नोटिस दिया, लेकिन फिर वह नहीं पहुंचे। बैंक ने मकान के बाहर नीलामी का नोटिस चस्पा किया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मॉडल टाउन निवासी सौरभ खुराना ने बताया कि उसने अपने घर के साथ वाला मकान उषा रानी पत्नी बिजेंद्र से खरीदा था। घर का सौदा 1.31 करोड़ रुपये में तय हुआ था। घर खरीद के लिए 20 लाख रुपये की अग्रिम राशि भी उन्हें दे दी। 24 अक्टूबर 2021 को रजिस्ट्री का समय था, लेकिन उषा रानी तहसील में नहीं मिली। इसके बाद वकील ने उषा को नोटिस दिया। इसके जवाब में उसने अगले माह आने के बारे में कहा। अगले माह भी वह रजिस्ट्री की तारीख पर नहीं पहुंची। इसके बाद उसके खिलाफ कोर्ट केस किया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कुछ ही दिन पहले बैंक ने उनके घर पर नीलामी का नोटिस लगाया। तब उन्हें पता लगा कि उषा ने उक्त मकान पर ग्रामीण बैंक से लोन लिया हुआ है। धोखाधड़ी का खुलासा होने पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
पुलिस को शिकायत में पीड़ित ने शक जताया गया है कि हो सकता है कि उषा जल्द ही देश छोड़कर न्यूजीलैंड अपने बेटे के पास चली जा जाए। इससे पहले पुलिस कार्रवाई करते हुए उसके पैसे उसे दिलाए और आरोपी पर कार्रवाई करें।