फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दंपती और मां-बेटे ने फर्जी तरीके से प्लॉट बेचकर हड़पे 18 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मिर्चपुर गांव के दंपती व मां-बेटे ने मॉडल टाउन के सावन पार्क में एक महिला को फर्जी तरीके से प्लाॅट बेचकर 18 लाख रुपये हड़प लिए। इस प्लॉट को पहले किसी और बेचा गया था। जब पीड़िता ने प्लॉट पर कब्जा लिया तो प्लॉट के असल मालिक ने उसे वहां से निकाल दिया। जब पीड़िता को पूरे मामले का पता चला तो उसने अपने 18 लाख रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बांध गांव निवासी सुनीता ने बताया कि उसने अक्तूबर 2022 में आसमा व उसके पति यूनुस निवासी मिर्चपुर गांव, हिसार से सावन पार्क में 98 गज का प्लॉट खरीदा था। उसने इस प्लॉट की 18 लाख रुपये कीमत भी अदा कर दी थी। क्रेताओं के साथ उनका इकरारनामा हो गया था। उसने इस प्लॉट पर कब्जा भी ले लिया था। इसके बाद क्रेता रजिस्ट्री व प्राॅपर्टी आईडी बनवाने के लिए तिथि आगे बढ़ाते रहे। 18 अक्तूबर 2022 को वे तहसील में प्लॉट के कागजात तैयार करवा रही थी तो उसे पता चला कि उसके प्लॉट का ताला तोड़कर किसी ने कब्जा कर लिया है। जब वह प्लॉट पर गई तो यहां उसे उग्राखेड़ी गांव निवासी अनारपति व उसका पति बीरबल मिला। उन्होंने उसे बताया कि यह प्लॉट उनका है। प्लॉट की रजिस्ट्री भी उनके नाम पर है और प्लॉट पर लोन है। उसे आसमा व यूनुस ने गलत तरीके से प्लॉट बेचा है। उन्होंने उन्हें यहां से निकाल दिया और दोबारा यहां न आने की धमकी भी दी। जब उसने आसमा व यूनुस से अपने 18 लाख रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। जांच करने पर पता चला कि यह एक गिरोह है, जो फर्जी तरीके से प्लॉट बेचकर पैसे हड़पता है। अब आरोपी उन्हें पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनकी पुलिस से मांग है कि उसके पैसे वापस दिलाए जाएं और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें