फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अच्छे कॅरिअर के लिए काउंसलिंग जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में कॅरिअर गाइडेंस व प्लेसमेंट सैल व संस्थान नवाचार परिषद व सनदी लेखाकार संस्थान पानीपत शाखा (आईएसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को लेखांकन और वित्त में कॅरिअर काउंसिलिंग की गई। इसमें महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल समेत कई स्कूलों के करीब चार सौ विद्यार्थियों भाग लिया। इसके अतिरिक्त काॅलेज के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि अच्छे कॅरिअर के लिए काउंसिलिंग जरूरी है। ये काउंसलिंग एक विद्यार्थी का व्यक्तिगत मार्गदर्शन और उसके कॅरिअर में स्पोर्ट करती है। उन्होंने बताया कि ये कार्यक्रम पूरे देश में एक साथ स्कूलों व कॉलेजों में किया गया है। इसको गिनीज बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीए मितेश मल्होत्रा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपना एक अच्छा करियर बनाना चाहता है लेकिन विद्यार्थी को यह पता नहीं होता कि वो करियर का चुनाव कैसे करे व उसकी दिशा उसको कैसे मिलेगी। इसी उद्देश्य के साथ आज का यह सत्र आयोजित किया गया। सीए आयुश्री खन्ना ने बताया कि किस प्रकार लेखांकन व वित्त में कॅरिअर बनाया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर जगदीश घर्माजा, रविंद्र सिंह, भूपेंद्र दीक्षित, ममता, आयुश्री खन्ना, रजनी ब्रेजा, राममेहर, डॉ. आस्था गुप्ता, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. मनीषा नागपाल, प्रो. पंकज चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें