फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कॉलेजों में नए सत्र के लिए काउंसलिंग सेल गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कॉलेजों में नए सत्र के दाखिलों को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। कॉलेजों में युवाओं को मार्गदर्शन के लिए काउंसलिंग सेल का गठन कर दिया है। फिलहाल इसमें दो-दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। अगले सप्ताह तक कॉलेजों में नए सत्र के दाखिलों को लेकर रंंग पूरी तरह से दिखाई देने लग जाएगा। कॉलेजों ने इस बार दाखिलों को गंभीरता के साथ काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम पिछले सप्ताह जारी कर दिया है। इस बार हरियाणा बोर्ड ने अपेक्षाकृत पहले परिणाम जारी किया है। अब सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार है। इसी सप्ताह परिणाम आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ कॉलेजों में दाखिलों की प्रक्रिया भी इस बार पहले शुरू करने की तैयारी है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय में इसको लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ विश्वविद्यालय स्तर पर भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कॉलेजों के साथ दूसरे इंस्टीट्यूट और इंजीनियरिंग कॉलेज भी विद्यार्थियों को लगातार टेलीकॉलिंग कर रहे हैं। उनको कोर्स की जानकारी देने के लिए काउंसलिंग की जा रही है।
हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा में 11166 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इनमें 9893 पास हुए और 1026 की कंपार्टमेंट आई है। 247 विद्यार्थी परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं। जिले में हरियाणा बोर्ड का परिणाम 88.60 प्रतिशत रहा है। सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा करीब 6300 विद्यार्थियों ने दी है। इनको बोर्ड द्वारा परिणाम जारी करने का इंतजार है।
विज्ञापन




दो टीचर की लगाई ड्यूटी
कॉलेज में इस बार नए सत्र के दाखिलों को लेकर काउंसलिंग सेल का गठन कर दिया है। फिलहाल इसमें डॉ. प्रवीण खेरड़े की अगुवाई में दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। विद्यार्थी काउंसलिंग के लिए आ भी रहे हैं। युवाओं में विषय चुनने को लेकर उत्सुकता नजर आ रही है। यह समय की जरूरत भी है। युवाओं को अपने योग्यता अनुसार विषयों को लेना चाहिए। वे इससे बेहतर परिणाम ला सकते हैं।
डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी कॉलेज।


कोट्स
विषयों और लक्ष्य के बारे में कर रहे मार्गदर्शन
कॉलेज में एडमिशन सेल का गठन कर दिया गया है। यह बच्चों को मार्गदर्शन कर रही है। बच्चे हर रोज विषयों की जानकारी लेने आ रहे हैं। उनके विषयों और लक्ष्य के बारे में जानकर मार्गदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ उनकी शंकाओं का भी समाधान किया जा रहा है। विद्यार्थियों को अपने दोस्तों और सोसायटी को देखने की बजाय अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर विषयों को लेना चाहिए।
डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी कॉलेज।



कोट्स
हेल्प डेस्क से विद्यार्थियों को मिल रही मदद
नए सत्र के दाखिलों के लिए हेल्प डेस्क बना दिया गया है। काउंसलिंग सेल में दो शिक्षकों को तैनात किया गया है। विद्यार्थियों को विषयों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। उनकी शंकाओं का समाधान कर लक्ष्य के साथ नई शिक्षा नीति के बारे में बताया जा रहा है। नई शिक्षा नीति में विषयों और कोर्स को लेकर युवा उत्सुक हैं। अगले सप्ताह से काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

डॉ. अजय कुमार गर्ग, प्राचार्य, आईबी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें