फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: बाहर बैठे पार्षदपति, सदन में गूंजी नारी शक्ति, पास कराए मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम सदन की बैठक में केवल पार्षदों को बैठने की अनुमति दी गई। महिला पार्षदों के पतियों को प्रवेश नहीं मिला और बाहर बैठे रहे। सदन में नारी शक्ति ने वार्ड के विकास कार्यों और समस्याओं का मोर्चा संभालते हुए जनहित में मुद्दों को पास करवाया। दूसरी ओर मेयर किसी काम से सदन की बैठक पूरी होने से करीब आधा घंटा पहले चली गईं, जिसके बाद कमान सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने संभाली।
विज्ञापन

सदन की बैठक के बीच में ही नगरपालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए पहुंच गए। सफाई कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू लेकर निगम, सरकार, नेता और अफसरों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। सदन की बाहर खड़े कर्मचारियों ने अपनी आवाज निगम नेताओं और अफसरों तक पहुंचाने के लिए माइक और स्पीकर का सहारा लिया। जिस पर अतिरिक्त आयुक्त कर्मचारियों से मिलने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उनके नाम के ही मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। अतिरिक्त आयुक्त ने कर्मचारियों से ज्ञापन लिया और वापस बैठक में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें