फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुई की फैक्टरी में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियों ने ढाई घटे में पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव डाहर स्थित रूई की फैक्टरी में शनिवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे आग लग गई। फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बेकाबू होने के कारण दमकल विभाग को सूचना देनी पड़ी। एक के बाद एक दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से मालिक का लाखों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

वंश इंटरनेशनल फर्म के मालिक ने बताया कि उनकी डाहर में रूई की फैक्टरी है। शनिवार सुबह फैक्टरी में लेबर काम कर रही थी। इसी बीच उन्हें अंदर गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और आग भड़कती चली गई। फायर सेफ्टी सिलिंडर से आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की लपटें लगातार बढ़ती चली गई। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को फोन कर आग लगने की सूचना दी। आग लगने का अब तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है, आग लगने से लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
तीन सेंटरों से मंगाई गईं गाड़ियां
आग की सूचना पर दमकल की पहले दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मौके पर आग की स्थिति को देखते हुए कंट्रोल रूम से और गाड़ियां भेजने के लिए कहा। इसके बाद चार गाड़ियां और मौके पर भेजी गईं। कुल छह गाड़ियों ने ढाई घंटे में 40 से अधिक चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने वाली गाड़ियां हाली पार्क, लालबत्ती और हुडा सेंटर से मंगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें