फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वार्ड पांच और 25 में निगम 32 लाख से लगाएगा पांच ट्यूबवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम क्षेत्र के दो वार्डों में 32 लाख रुपये की लागत से पांच जगहों पर ट्यूबवेल लगाने जा रहा है। जिससे हजारों लोगों की पेयजल व्यवस्था में सुधार होगा। इसके लिए निगम ने प्लानिंग बना ली है। ये ट्यूबवेल वार्ड नंबर 25 और वार्ड नंबर पांच में लगाए जाने हैं। वार्ड 25 की गंगाराम कॉलोनी और न्यू गंगाराम कॉलोनी में निगम 10.77 लाख रुपये से दो ट्यूबवेल लगाएगा। वहीं, वार्ड पांच में तीन जगहों पर 21.32 लाख रुपये से तीन बड़े ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इनके लिए निगम जगह की तलाश कर रहा है। इन ट्यूबवेलों को पहले से बिछाई गई पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा। जिससे किसी भी आपात स्थिति में कॉलोनी के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान न होना पड़े। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में पीने के पानी की किल्लत नहीं है लेकिन कई बार ट्यूबवेल खराब होने पर पानी की डिमांड को पूरा करने के लिए विकल्प के तौर पर ट्यूबवेल लगाए जाते हैं तो कई बार ट्यूबवेल पानी छोड़ देते हैं।
आबादी के अनुसार लोगों की पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अतिरिक्त ट्यूबवेल लगाने पड़ते हैं। कई बार एक ट्यूबवेल आबादी के अनुसार पानी की सप्लाई को पूरा नहीं कर पाता तो एरिया को अतिरिक्त सप्लाई देने के लिए ट्यूबवेल लगाए जाते हैं। आबादी के अनुसार शहर के लोगों को पेयजल देना उनकी प्राथमिकता रही है। जहां से भी पानी की किल्लत की सूचना मिलती है वहां पर फिजिबिलिटी के अनुसार ट्यूबवेल लगाने का काम किया जाता है। निगम एक्सईएन राजेश कौशिक ने कहा कि लोगों की आवश्यकता को देखते हुए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं ताकि शहर के लोगों को पीने के पानी की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें