फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम 311 किसानों को देगा ट्यूबवेल कनेक्शन

Wed, 14 Feb 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बिजली निगम किसानाें के हितों को ध्यान में रखते हुए 2019 से 2021 की सिक्योरिटी के ट्यूबवेलों कनेक्शन देगा। इस पर निगम ने काम शुरू कर दिया है। सब अर्बन डिविजन के अंतर्गत करीब 15 किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिया गया है। बिजली निगम 311 किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देगा।
गौरतलब है कि 2014 से 2018 तक सीएम की घोषणा के किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए गए थे। उसके बाद बिजली निगम की हिदायतों के अनुसार 2019 से 2021 तक किसानों ने निगम की शर्त के अनुसार ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए एप्लाई किया और उन्होंने पूरा एस्टीमेट भर दिया था। अब उन किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए जाएंगे। सब अर्बन की बात करें तो इसमें 311 किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए एप्लाई किया था। जिनमें सें 255 किसानों ने बिजली निगम ने एस्टीमेट के रुपये जमा करवा दिए हैं। बाकी 144 किसानों ने राशि जमा करवाई है।
विज्ञापन

इसराना सब डिविजन में 111 किसानों ने ट्यूबवेल के कनैक्शन के लिए एप्लाई किया था। जिसमें 86 किसानों ने डिपॉजिट सहमति दर्ज करवाई थी। इसमें 71 किसानों ने राशि जमा करा दी है। मतलौडा सब डिविजन के अंतर्गत 118 किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए एप्लाई किया था। इनमें से 104 किसानों ने सहमति जताई थी और 52 किसानों ने राशि जमा करवाई है। सब अर्बन पानीपत में 82 किसानों ने एप्लाई किया था। जिसमें से 65 किसानों ने सहमति जताई थी और 21 किसानों ने राशि जमा करवाई है।
विज्ञापन

सब अर्बन डिविजन के एक्सईएन आदित्य कुंडू ने बताया कि किसानों को धान के सीजन से पहले ट्यूबवेल् कनेक्शन देने के निर्देश मिले हैं। निगम ने कनेक्शन जारी करना शुरू कर दिया है। 15 ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए गए हैं। किसानों को पूरी राशि जमा कराते ही कनेक्शन अलॉट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें