फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 9.81 लाख से लाइटों की रिपेयर का सामान खरीदेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर की बंद पड़ी लाइटों की मरम्मत का काम अब निगम एजेंसी की बजाय खुद कराएगा। इसके लिए निगम अधिकारियों ने बुधवार को 9.81 लाख रुपये से खराब लाइटों के स्पेयर पार्ट खरीदने के लिए टेंडर लगा दिया है। इस सामान को निगम अपने खुद के 42 कर्मचारियों को देगा। ये कर्मचारी इस सामान के साथ खराब लाइटों को ठीक करने का काम करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की रिपेयरिंग का टेंडर 11 माह बाद ही खत्म कर दिया था। जिससे शहर में खराब लाइटें रिपेयर नहीं हो पाई और सड़कों पर अंधेरा छाने लगा। इनको दोबारा जगमग कराने के लिए निगम ने अपने पुराने 42 कर्मचारियों को फिर से इस काम पर लगा दिया है। इनको अब खराब लाइटों के स्पेयर पार्ट्स और मेटेरियल भी निगम खुद देगा।
इस समाचार को अमर उजाला ने अपने 09 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके अगले दिन बुधवार को निगम अधिकारियों ने खराब लाइटाें को ठीक करवाने पर संज्ञान लेते हुए मेटेरियल सप्लाई का टेंडर लगा दिया है। नगर निगम एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने बताया कि जल्द ही शहर की खराब लाइटों को ठीक करवाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें