फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता के उल्लघंन के शिकायतों पर निगम ने शुरू की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता के उल्लंघन की मिलने वाली शिकायतों पर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए निगम जगह जगह उन दीवारों पर भी पेंट करवाने का काम कर रहा है जहां राजनीतिक दलों ने अपने नारे, वादे और चुनाव चिह्न पेंट कराए थे। इसके अलावा चुनाव आयोग, जिला प्रशासन और सिविजल एप के माध्यम से आने वाली शिकायतों पर भी तुंरत प्रभाव से निपटान करवाना शुरू कर दिया है। निगम ने पोलिंग स्टेशन यानी बूथों के आसपास भी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री को हटवाने का काम किया है। इससे पहले निगम ने शहर में राजनीतिक दलों के पोस्टर व होर्डिंग्स हटाने का काम किया। मुख्य रूप से सरकारी इमारतों व मुख्य चौक चौराहों व रास्तों से सभी राजनीतिक दलों के प्रचार सामग्री को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि लोकसभा आम चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसकी अनुपालना में निगम अधिकारी इन प्रचार सामग्री को हटवाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग की ओर से सिविजल एप्लीकेशन भी जारी की गई है। इस पर शहर के लोग आचार संहिता के हो रहे उल्लंघन की फोटो और वीडियो शेयर कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। निगम जेई अजय छौक्कर ने कहा कि उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर ये काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें