पानीपत। नगर निगम ने शहर में अवैध विज्ञापन लगाने वाले अन्य 25 लोगों को बुधवार को नोटिस जारी किया है। इससे दो दिन पहले निगम ने ऐसे ही 90 अवैध विज्ञापन साइट लगाने वालों को नोटिस जारी किया था। अब निगम इन पर कार्रवाई का प्लान बना रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अब इनके विज्ञापन उतरवाने के साथ इनसे जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। आदेशा की अवमानना पर पुलिस को एफआईआर के लिए भी लिखा जा सकता है। बता दें कि कई दिनों तक लगातार अभियान चलाने के बाद निगम ने अब शहर का सर्वे करना शुरू करा दिया है। इसमें अब तक करीब 115 बड़ी विज्ञापन साइट, पोल वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। एक्सईएन एक्सईएन गोपाल कलावत ने कहा कि शहर में अवैध विज्ञापन लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इनको चिहिन्त करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। अब इन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।