फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम ने जारी किए रैन बसेरों के फोटो वाले पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सर्द रातों में किसी गरीब और असहाय की रात खुले आसमान के नीचे न बीते इसलिए नगर निगम ने शहर में चार जगहों पर रैन बसेरे बनवाएं हैं। इनमें कंबल, रजाई, गद्दे जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा दी हैं। अब लोगों को इनकी जानकारी देने के लिए निगम ने चारों रैन बसेरों के हेल्पलाइन नंबर, इनकी फोटो और पते समेत इनका पूरा विवरण पोस्टरों के माध्यम से छपवा कर शहर में चस्पा करवा दिया है। ताकि लोगों को इनकी जानकारी मिले और लोग आसानी से अपनी नजदीकी रैन बसेरे में पहुंच सके।
विज्ञापन

नगर निगम के सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर राकेश कादियान ने बताया कि हर रैन बसेरे में निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जीटी रोड पर स्काई लार्क के सामने वाले रैन बसेरे में सुरेश कुमार को तैनात किया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9646830460 है। रेलवे रोड पर तोता राम धर्मशाला के पास बनी दूसरी जांगड़ा धर्मशाला में निगम कर्मचारी मनप्रीत रहेगा। जिसका मोबाइल नंबर 9350361013 है। असंध पुल के नीचे सामुदायिक केंद्र में निगम कर्मचारी मोनू रहेगा। जिसका मोबाइल नंबर 8307283125 है। इसके अलावा लाल बत्ती चौक पर निगम के रैन बसेरे में कर्मचारी प्रवीण रहेगा। जिसका मोबाइल नंबर 7082425320 है। कोई भी गरीब या असहाय रात को इन रैन बसेरों में जाकर निगम कर्मचारी से मिलकर अपनी रात इन बसेरों में गुजार सकता है। इसके लिए इन कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पर भी फोन कर जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी रैन बसेरों में करीब 150 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इनको लाइट, बिजली, पानी और शौचालय की सुविधा भी निगम की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही है। ये सभी रैन बसेरे सप्ताह के सातों दिन खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें