फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम ने ग्रामीण वार्डों में विकास के लिए लगाए 2.32 करोड़ के 11 टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चार दिन बाद एक बार फिर नगर निगम ने ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्डों में विकास कार्यों के टेंडर लगाए हैं। इस बार ग्रामीण एरिया के पांच वार्डों में 2.32 करोड़ के 11 टेंडर लगाए गए हैं। जबकि इससे ठीक चार दिन पहले 31 मार्च को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आठ वार्डों में 19 विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए थे, जिन पर करीब 14.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। अब तक निगम करीब 17 करोड़ के टेंडर लगा चुका है। इनमें विशेष तौर पर सामुदायिक केंद्रों, स्टाॅर्म वाटर ड्रेन और सड़कों पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त राहुल नरवाल का कहना है कि निगम क्षेत्र के लोगों की सुविधा अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

वार्ड के हिसाब से विकास कार्य और लागत का खर्च :
वार्ड चार : देशराज कॉलोनी में 14.46 लाख रुपये से कबरी पंथी सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा करवाया जाएगा।
वार्ड पांच : पूरे वार्ड में 16.61 लाख रुपये से गलियों के साइन बोर्ड, इंडिकेटर लगाए जाएंगे।

- शिव चौक से लेकर 25 फुटा देवी मंदिर रोड तक 14.24 लाख रुपये से नाले के ऊपर प्री-कॉस्ट आरसीसी के स्लैब रखवाए जाएंगे।
- बिल्लू कॉलोनी में 35.12 लाख रुपये से वाल्मीकि चौपाल का निर्माण कराया जाएगा।
- विजय नगर में 42.89 लाख रुपये से गली का निर्माण कार्य होगा।

वार्ड 11 -
- बबैल नाके से लेकर शमशान घाट बबैल रोड तक 31.71 लाख रुपये का आरसीसी से स्टॉर्म वाटर ड्रेन बनाई जाएगी।
- हाली कॉलोनी में गैस गोदाम के पास 3.51 लाख रुपये से टाइलें बिछाई जाएंगी।
- धूप सिंह नगर में 7.76 लाख रुपये से गली निर्माण होगा।
- बलजीत नगर में 26.87 लाख रुपये से महादेव सामुदायिक केंद्र बनेेेगा।
वार्ड 25 -
कालू पीर कॉलोनी में 11.68 लाख रुपये से एसके मेडिकल स्टोर वाली गली में ड्रेन नंबर एक पर एमएस के क्लवर्ट रखवाए जाएंगे।
वार्ड 26-
सेक्टर 6 के पास सरदार डेरे के पास 27.91 लाख रुपये से गली का निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें