फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम ने खुलवाई वार्ड 15 की बंद निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड 15 के किशनपुरा, शिवनगर की बंद निकासी को खोलने के लिए शनिवार को निगम अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आजाद नगर रेलवे फाटक के पास चल रहे अंडरपास की वजह से ठप निकासी को सुपर सकर मशीन और कर्मचारियों की मदद से खोला गया। जिसकी वजह से अनाज मंडी, सब्जी मंडी की सड़कों पर भरे गंदे पानी की निकासी हो पाई। हालांकि अभी तक ये सिर्फ अस्थायी समाधान ही हुआ है। इसके स्थायी समाधान के लिए निगम ने करीब 45 लाख रुपये से नाले बनाने के लिए निविदा लगाई है। जिसमें शिव नगर से लेकर जीटी रोड तक नाला बनाया जाएगा। तब तक के लिए अनाज मंडी के रास्ते वाले नाले पर अस्थायी तौर पर निकासी करवाई गई थी।
विज्ञापन

यहां अंडरपास की वजह से ये निकासी ठप हो गई। जिससे किशनपुरा का गंदा पानी अनाज मंडी और साथ लगती सब्जी मंडी में भरने लगा। अमर उजाला ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने यहां के हालातों का जायजा लिया और मशीन और मैनपावर के साथ बाधित निकासी को चालू कराया। निगम एसडीओ अर्पित बुधवार ने बताया कि अब निकासी को चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें