फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बैठक से गैरहाजिर रहे निगम के अधिकारी, डीसी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-30 और -प्रस्तावित लीड-
विज्ञापन

-डीसी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की ली समीक्षा बैठक, गोशालाओं के प्रतिनिधि और दूसरे विभागों के अधिकारी पहुंचे
-डीसी की अपील पर गोशाला संचालक गोवंश लेने को तैयार
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बेसहारा गोवंश को सहारा देने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी वाला नगर निगम डीसी की पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक से ही गैरहाजिर रहा। निगम के कमिश्नर के नहीं होने पर कोई भी अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा। डीसी ने इस पर चिंता जताई और टिप्पणी करते हुए कहा कि इससे लगता है कि नगर निगम इस विषय में संवेदनशील नहीं है। इधर शहर सहित जिले की गोशालाओं के प्रतिनिधि व दूसरे विभागों के अधिकारी बैठक पहुंचे। डीसी की अपील पर गोशाला संचालक गोवंश लेने को तैयार हो गए।
डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने बुधवार को जिला सचिवालय में पशु क्रूरता निवारण समिति के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर निगम की तरफ से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि शहरी क्षेत्र से बेसहारा गोवंश की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्प है। उन्होंने बैठक में पहुंचे गोशालाओं के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे शहरी क्षेत्र में सड़कों से बेसहारा गोवंश को गोशालाओं तक पहुुंचाने में सहयोग करें, ताकि बेसहारा गोवंश के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन गोशालाओं में पशुओं के चारे के लिए हर समय सहयोग करेगा। इस अवसर पर एसडीएम पानीपत वीरेंद्र ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम राजेश कुमार सोनी व पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. संजय आंतिल मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स
शहर में हैं छह हजार गोवंश
नगर निगम का गोवंश उठाने का अभियान करीब तीन महीने से बंद है। अभियान बंद करने के समय शहर में करीब तीन हजार गोवंश थे। अब शहर में इनकी संख्या बढ़कर दोगुना हो गई है। शहर की कॉलोनियों, पॉश एरिया और सेक्टरों में गोवंश झुंड में खड़े हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों तीन हादसों ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। सेक्टर-13-17 में घायल एक युवक अब तक कोमा में है। विरोध बढ़ने पर प्रशासन ने उसके इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बॉक्स
गोवंश उठाने का अभियान अधर में लटका
डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने पिछले दिनों नैन गोअभ्यारण्य का दौरा किया था। उनके साथ नगर निगम आयुक्त राहुल नरवाल व दूसरे विभागों के अधिकारी थे। गोअभ्यारण्य के प्रधान राजरूप पान्नू ने डीसी के साथ नेताओं व कई अधिकारियों के काम पर सवाल उठाए थे। डीसी ने उनको सुविधाओं का भरोसा दिया था। निगम आयुक्त ने इसके अगले दिन से गोवंश उठाने का अभियान शुरू करने की बात कही थी, लेकिन अब तक निगम एक भी गोवंश नहीं उठा पाया है। इधर सामाजिक संगठन भी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें