कोरोना के तीन केस मिले, तीन हुए ठीक
कोरोना के सभी केस होम आइसोलेट
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हर रोज कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। पिछले 13 दिन में कोरोना के 32 केस मिल चुके हैं। इनमें से 18 केस एक्टिव हैं। सोमवार को भी कोरोना के तीन नए केस मिले। तीन लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। सभी संक्रमितों को फिलहाल होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग इसी सप्ताह कोरोना बढ़ते केसों की समीक्षा करेगा। अब स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड भी दोबारा शुरू कर दिया है। इस वार्ड में कोरोना के सिर्फ गंभीर रोगियों को रखा जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।
जिले में अब तक 36793 केस-
जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 36793 हो चुकी है। इनमें से 36093 रोगी ठीक हो चुके हैं। 682 लोगों की मौत का कारण कोरोना बना है। जिले में अब तक 574555 लोगों की कोविड जांच हुई है। सिविल सर्जन ने डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि खांसी, जुकाम व बुखार के रोगियों की भी कोविड जांच की जाए।
कोरोना के सभी केस होम आइसोलेट
कोविड जांच बढ़ा दी गई है। सोमवार को कोरोना के तीन केस मिले हैं। तीन लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना के 18 एक्टिव केस हैं। प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग हो। कोविड व इन्फ्लूएंजा एच3एन2 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।
- डॉ. सुनील संदूजा, डिप्टी सिविल सर्जन