फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंग्रेजी में जमकर चली नकल, बोर्ड फ्लाइंग ने एक केस बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की परीक्षा में नकल का खेल जमकर चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों पर नकल अधिक चल रही है। यहां केंद्रों पर बाहर से पूरी नकल पहुंचाई जा रही हैं। बोर्ड और शिक्षा विभाग के साथ पुलिस के नकल रोकने के प्रबंध छोटे पड़ गए हैं। कई केंद्रों पर पूरा दिन नकल चल रही हैं। इन सबके बीच वीरवार को 10वीं की अंग्रेजी के पेपर में नकल का एक मामला पकड़ा गया। बोर्ड फ्लाइंग ने परीक्षार्थी का केस बना दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बोर्ड कक्षाओं के अंतर्गत वीरवार को 10वीं कक्षा की अंग्रेजी का पेपर रहा। दोपहर बाद साढ़े 12 बजे परीक्षा शुरू हुई। जिले में 73 केंद्रों पर 15447 ने परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही कई केंद्रों पर नकल शुरू हो गई। बाहरी तत्व दीवारों व छतों पर चढ़कर अंदर नकल पहुंचाने लगे। इसराना, मतलौडा, बापौली, सनौली व समालखा के कई केंद्रों पर पुलिस और शिक्षा के प्रबंध छोटे पड़ गए। पुलिसकर्मी एक तरफ से बाहरी तत्वों को दूर भगा रही थी तो वे दूसरी तरफ से केंद्र में पहुंच गए। इस तरह से पूरे तीन घंटे बाहरी तत्वों व पुलिसकर्मियों के बीच भाग दौड़ चलती रही। बोर्ड की फ्लाइंग ने एक केंद्र का निरीक्षण किया। यहां एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। उसके पास नकल मिलने पर उसका केस बना दिया।
बॉक्स
केंद्र पर दो पर्यवेक्षक लगाने के बाद भी नकल
बोर्ड ने इस बार केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ दो पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई है। केंद्र अधीक्षक के अलावा दोनों पर्यवेक्षक नकल मिलने पर केस कर सकते हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे सीधे बोर्ड से जुड़े हुए हैं। इन सबके बीच केंद्रों पर नकल का खेल प्रबंधों पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

वर्जन :
जिले में 10वीं अंग्रेजी विषय का पेपर शांतिपूर्वक रहा। बोर्ड की फ्लाइंग ने एक केंद्र का निरीक्षण किया था। यहां एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। उसका केस बनाकर रिपोर्ट बोर्ड को कर दी है। बोर्ड नकल रोकने के लिए सख्त है।
विज्ञापन

वीरेंद्र पांचाल, अधीक्षक, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें