फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क दुर्घटना में ठेकेदार की मौत

Sat, 27 May 2023 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर गांव करहंस के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में मंजीत निवासी गांव राकसेड़ा ने बताया कि उसका साला सुनील (32) गांव टिकोला, सोनीपत का रहने वाला था और तीन प्राइवेट कंपनियों में लेबर ठेकेदारी का काम करता था। वीरवार शाम को कंपनी से ड्यूटी खत्म करने के बाद वह गांव नूरपुर पानीपत में अपने मामा से मिलने बाइक पर जा रहा था। गांव करहंस के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों ने 112 नंबर पर फोन कर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। मृतक सुनील दो बच्चों का पिता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें