समालखा। जीटी रोड व इसकी लिंक सड़कों के किनारे कंटेनर डिपो की संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिकांश डिपो खेती योग्य जमीन पर बिना चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) के संचालित हो रहे हैं। इससे कृषि भूमि का रकबा घट रहा है और सरकार को राजस्व नुकसान हो रहा है। भारी ट्रालों की आवाजाही से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही हैं और जाम की स्थिति बनती है। डीटीपी सुमित मलिक ने बताया कि यदि कोई डिपो विस्तार करता पाया गया तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद