समालखा। मानसून से पहले नहरी विभाग द्वारा यमुना किनारे ठोकरों का निर्माण शुरू हो चुका हे। गांव हथवाला में पत्थर की दो नई ठोकरों पर काम चल रहा है और पांच अन्य ठोकरों का निर्माण भी पत्थर आते ही शुरू कर दिया जाएगा। एसडीएम अमित कुमार ने नहरी विभाग के एक्सईएन, एसडीओ सहित नायब तहसीलदार बापौली, कानूनगो व पटवारी के साथ मौका निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान गांव हथवाला से किसान रामदिया त्यागी, अनिल त्यागी गौरव त्यागी, महेश व चौकीदार अजय मौजूद रहे।