फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ गोहाना रोड का निर्माण कार्य, दीवाली से पहले पूरा होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आखिरकार डेढ़ साल बीतने के बाद गोहाना रोड के फोरलेन का काम शुरू हो गया है। अब तक इस रोड को बनाने के लिए सिर्फ उखाड़ा गया था। इससे हादसे तो होते ही थे, लोगों को भी रोड पर चलने में परेशानी होती थी। अब सबसे पहले रोड पर बने गड्ढ़ों को भरवाने का काम किया जा रहा है। दूसरी ओर अफसरों का यह भी दावा है कि अगर मौसम ठीक रहा तो यह काम दिवाली से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस रोड को बनवाने को लेकर गोहाना रोड वेलफेयर एसोसिएशन से लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार विरोध प्रदर्शन किया। कई बार सांसद, विधायक, मेयर, पार्षदों समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाकर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। इससे पहले ये काम रोड के बीच में आने वाले पेड़ों की कटाई और बिजली की खंभों की वजह से भी रुक चुका है। जिसके बाद अब खंभों को भी हटाया जा चुका है और पेड़ भी काटे जा चुके हैं। अब ये काम शुरू हुआ है।
बता दें कि गोहाना रोड के फोरलेन बनाने का प्रोजेक्ट पीडब्ल्यूडी विभाग का है। इस पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे जीटी रोड पर गोहाना रोड कट से लेकर बिंझौल में दिल्ली पैरलल नहर तक इसे फोरलेन बनाया जाएगा। इस काम का टेंडर और वर्क ऑर्डर हुए डेढ़ साल बीत चुका है। अब इस रोड के गड्ढ़ों को भरना शुरू किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन-
दीवाली से पहले बना देंगे : एक्सईएन
गोहाना रोड का काम शुरू करवाया गया है। सबसे पहले गड्ढ़े भरवाए जा रहे हैं। अगर मौसम ठीक रहा तो यह काम 15 से 20 दिन के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। दिवाली से पहले इस रोड को बनाने को लेकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

- जतिन खुराना, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें