फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: व्हाट्सएप ग्रुप से रची गई साजिश, एडमिन की तलाश, आरोपी एक दूसरे को जानते तक नहीं थे

Mon, 07 Aug 2023 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस एडमिन समेत सभी ग्रुप सदस्यों की धरपकड़ में जुटी है। एसपी बोले कि एक नहीं दोनों समुदायों के लोगों के साथ  मारपीट हुई है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में इंडो फार्म, कृष्णा गार्डन व उझा गेट के पास रविवार को दुकानों में तोड़फोड़ करने वाले व उत्पात मचाने वाले नकाबपोश शरारती तत्वों का सरगना कोई और है। उत्पात मचाने वालों दिशा निर्देश कोई और दे रहा था। पुलिस ने उत्पात मचाने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पानीपत में फिर हिंसा: नकाबपोशों ने पांच दुकान और एक एटीएम में की तोड़फोड़, महिला समेत छह घायल

पुलिस की पूछताछ में हैरान कर देने वाला सच सामने आया है कि उत्पात मचाने वाले आरोपी एक दूसरे को जानते तक नहीं थे। तीन दिन पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप में उन्हें जोड़ा गया था, जिसमें उन्हें रविवार को इकट्ठा होने और तोड़फोड़ व हुड़दंग मचाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


इसके तहत युवा मुंह पर गमछा लपेटकर आए और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। पुलिस ग्रुप एडमिन की तलाश में जुटी है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों का मकसद किसी समुदाय विशेष के लोगों को लक्ष्य करने का नहीं था। उनका मकसद सिर्फ उत्पात मचाने का था।
विज्ञापन


सेक्टर-25 क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले आरोपियों के खिलाफ चांदनीबाग थाने में तीन एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ में सामने आया है कि वे एक-दूसरे को नहीं जानते हैं। उन्हें तीन दिन पहले बने एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था, जहां पर मिले निर्देश के अनुसार वे एकजुट हुए थे। पुलिस की हर हरकत पर नजर है। लोगों से अपील है कि शांति व्यवस्था बनाकर रखें। जिले में किसी प्रकार का तनाव नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें। -अजीत सिंह शेखावत, एसपी, पानीपत।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें