फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फटा कंप्रेशर, ट्रक के क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड बाबरपुर के पास ट्रक में हवा भरते वक्त कंप्रेशर फटने से ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई। दबाव के कारण कंप्रेशर फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान की छत तक उखड़ गई। क्लीनर के मांस के लोथड़े दूर तक बिखर गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राणा माजरा गांव का परवेज (27) एक ट्रांसपोर्ट पर बतौर ट्रक क्लीनर काम करता था। वह बुधवार शाम को जीटी रोड हाेटल हवेली के पास दीपक टायर वर्क्स दुकान पर ट्रक चालक के साथ हवा भरवाने गया था। चालक ट्रक में बैठा था। परवेज ने खुद कंप्रेशर को ऑन किया और उसके पास खड़ा हो गया। कंप्रेशर हवा के दबाव में अचानक धमाके के साथ फट गया। परवेज धमाके के साथ दुकान से बाहर करीबन 10 फीट दूर जाकर गिरा। दुकान की छत तक उखड़ गई। धमाका सुनते ही आसपास के लोग वहां एकत्रित हुए। परवेज के शरीर के लोथेड़े दूर तक फैले थे। परवेज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। धमाके से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने यहां लोगों से पूछताछ के बाद शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। परवेज तीन साल की बेटी का पिता था।

बॉक्स
हवा का दबाव ज्यादा बनने पर फटा
जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। यहां क्लीनर के मांस के लोथड़े दूर-दूर तक पड़े थे। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में कंप्रेशर फटने का बड़ा कारण हवा अधिक भरना माना गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें