फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौल्था गांव में फाग महोत्सव की निगरानी के लिए गठित की कमेटी, रखेंगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। नौल्था गांव में कई सदियों से चली आ रही फाग महोत्सव की परंपरा को कायम रखने के लिए इस बार ग्राम पंचायत के साथ साथ गांव के युवाओं ने कमान संभाल ली है। नौल्था गांव में फाग महोत्सव की निगरानी के लिए कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

इसी क्रममें बुधवार को नौल्था के चौबीसी के चबूतरे पर पंचायत बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता मास्टर ईश्वर सिंह ने की और पंचायत में नौल्था के सरपंच बलराज जागलान व नौल्था डुंगराण की सरपंच के ससुर बालमुनि मौजूद रहे। पंचायत में लिए गए फैसले के अनुसार फाग महोत्सव के दिन दिन में ग्यारह बजे के बाद गलियों में ट्रैक्टर व बाइक नहीं चलाई जाएंगी। पंचायत में मंजूर की गई झांकियां ही निकाली जा सकती है। महोत्सव के दौरान अनुशासन बनाए रखा जाएगा। महोत्सव के आयोजन को लेकर एक कमेटी गठित की गई है जिसमें दोनों सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्य के अलावा कई अन्य लोगों को शामिल किया गया है। झांकी व फाग महोत्सव के दौरान होने वाली हर गतिविधि पर गठित कमेटी नजर रखेगी। अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वाले को कमेटी द्वारा दंडित भी किया जा सकता है। इस मौके पर जिला पार्षद पति हरेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच अजमेर सिंह, मास्टर ईश्वर सिंह, साहब सिंह नंबरदार, धर्मबीर वाल्मीकि, रघबीर सिंह, रविंद्र जागलान, रोबिन, पवन जागलान, पालू, जितेंद्र सिंह व चंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें