फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहना मे आईएमटी, खरखौदा के निकट बनेगी वाणिज्यिक टाउनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने हरियाणा में उद्यम एवं रोजगार नीति लागू की है। इसके तहत उद्योगों में पांच लाख से अधिक नौकरियों के साथ ही निवेश के लिए एक लाख करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। साथ ही निर्यात को दोगुना किया जाएगा। इसके अलावा खरखौदा के निकट वाणिज्यिक टाउनशिप और सोहना में आईएमटी यानी इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री 15 अगस्त को समालखा स्थित भापरा स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं, जिसे मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया गया। आज हर भारतवासी के लिए हर्षोल्लास का दिन है। कहते हैं कि मुख्य रूप से सात रंग होते हैं, लेकिन आज हर तरफ तीन ही रंग दिखाई दे रहे हैं। खास तौर से हरियाणावासियों के लिए गर्व का विषय है कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी अंबाला से ही फूटी थी, जिसके बाद पूरे देश में आंदोलन खड़ा हुआ और अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिल गई। उन्होंने कहा कि आज भी हर दसवां सैनिक हरियाणा से है। स्वतंत्रता दिवस पर वीर भूमि समालखा में ध्वजारोहण का मौका मिला हैं, जहां ऐतिहासिक गांव चुलकाना में श्याम बाबा का मंदिर हैं। साथ ही गांव पट्टी कल्याणा में महात्मा गांधी का भी आगमन हुआ था। इसी गांव के लोगों ने भूदान आंदोलन में 22 एकड़ भूमि दान की थी। गांव नौल्था के 16 गांवों ने अंग्रेजों को राजस्व देने से इंकार कर दिया था, जबकि बू अली शाह का मकबरा आजादी के आंदोलन का केंद्र रहा है।
पुलिस में महिलाओं की भागीदारी 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा। इसे 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया जाएगा। पंचायतों में महिलाओं को 33 आरक्षण दिया गया और 51 हजार सेल्फ हेल्प ग्रुप विकसित किए गए। 500 नए मॉडल क्रेच खोले गए।
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित करने में हरियाणा प्रथम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के 60 लाख घरों में तिरंगा लहराया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में 14 हजार कार्यक्रमों का आयोजन कर हरियाणा देश में प्रथम स्थान पर है। आजादी के लिए बलिदान देने वालों की याद में अंबाला छावनी में शहीद स्मारक का निर्माण भी किया जा रहा है।
व्यवस्था परिवर्तन के जरिए जनसेवा का दायित्व निभा रही सरकार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बीते आठ वर्षों से सरकार व्यवस्था परिवर्तन के साथ जन सेवा का दात्यिव निभा रही है। मुख्यमंत्री अंत्योदय योजना के तहत 30 हजार परिवारों को सहायता दी गई है। ई-गवर्नेंस के जरिए सुविधाओं एवं योजनाओ को पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया गया। यह मुहिम आज परिवार पहचान पत्र तक पहुंच चुकी है। इस दस्तावेज के जरिए सभी योजनाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें