फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क निर्माण न होने से फूटा कॉलोनी वासियों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सड़क निर्माण न होने की वजह से बुधवार को वार्ड नंबर सात की राजीव काॅलोनी की गली नंबर चार के लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने इकट्ठे होकर निवर्तमान पार्षद और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि राजीव कॉलोनी की इस गली में सड़क निर्माण न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में लोगों का कहना है कि दो महीने पहले उनकी गली को उखाड़ा गया था जिसको अभी तक दोबारा नहीं बनाया गया है। सड़क टूटी होने से आना-जाना मुश्किल हो गया है। गली में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी, न किसी सीवर की समस्या थी और न पानी की, न कोई नाली की समस्या थी। फिर भी पार्षद के ठेकेदार के द्वारा गली को उखाड़ा गया और फिर दोबारा उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। सोनू, बंटी, सुशीला, रेखा, उषा, नन्नी देवी समेत अन्य कॉलोनी वासियों ने कहा कि वे गली की समस्या को लेकर पार्षद के पास कई बार गए लेकिन उनका एक ही जवाब रहा कि उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब पार्षद का कार्यकाल खत्म हो चुका था तो लोगों दूसरी गली भी उखाड़ी गई थी उनको 15 दिन में बनवा दिया गया क्योंकि उसमें रहने वाले लोग उनके चहेते थे और उनकी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि सड़क टूटने के कारण पीने के पानी के पाइप टूट चुके हैं जिससे अब गंदा पानी घरों में आता है। जिससे बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों का कहना है कि गरीब लोगों की समस्या कोई नहीं सुनता। इस समस्या को लेकर कॉलोनी वाले कई बार उच्च अधिकारियों से भी मिले हैं लेकिन हल नहीं हुआ।
विज्ञापन



इस बावत निवर्तमान पार्षद अशोक कटारिया ने कहा कि बेशक मेरा कार्यकाल खत्म हो चुका हो, मैं लोगों के काम करवाता रहूंगा। इस गली में भी पाइपलाइन के साथ गली को पक्का कराया जाएगा। इस गली में पहले पाइपलाइन डाले जा रहे हैं। जैसे ही पाइपलाइन का काम पूरा हो जाएगा उसके बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जैसे वार्ड के दूसरी कॉलोनियों का विकास हुआ है, वैसे ही बिना भेदभाव के यहां का भी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें