पानीपत। असंध रोड दिल्ली पैरलल नहर स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। पंडित सुरेंद्र शर्मा की देखरेख में मंदिर में दिनभर भक्त दर्शन करने को आए। सिंदूरी हनुमान पर सिंदूर चढ़ाने के साथ बालाजी की पूजा की। मंदिर प्रबंधन समिति ने पूरा दिन प्रसाद बांटा। मंदिर में शाम के समय हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ किया। उन्होंने कहा कि हनुमान महाराज संकट से पार उतारते हैं। व्यक्ति को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। संवाद